Political science class 12 chapter 1 MCQ » Jharkhand Pathshala

Political science class 12 chapter 1 MCQ

Political science class 12 chapter 1 MCQ: शीत युद्ध का दौर कक्षा 12 बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर। ये सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। परीक्षा में जितने भी प्रश्न शीत युद्ध का दौर अध्याय से पूछा जा सकता है सभी के प्रश्नों का हल इसमें दिया गया है। पहले प्रश्न को पढ़ के सही विकल्प पेज पे लिखे फिर उत्तर से मिलान करें। सही उत्तर अंत में दिया गया है।

Q.1. ‘पूर्व बनाम पश्चिम’ पदबन्ध का आशय किससे है?

a. विश्व युद्ध से
b. शीत युद्ध से
c. तनाव शैथिल्य से
d. उत्तर-शीत युद्ध दौर से

Q.2. दो-ध्रुवीयता का क्या अर्थ है?

a. अमरीका का प्रभुत्व
b. सोवियत संघ का प्रभुत्व
c. अमरीका व सोवियत संघ का प्रतिद्वन्द्वी प्रभुत्व
d. सोवियत संघ व चीन का प्रभुत्व

Q.3. तनाव शैथिल्य का दौर कब शुरू हुआ?

a. 1945 के बाद
b. 1960 के बाद
c. 1970 के बाद
d. 1980 के बाद

Q.4. पहला गुट-निरपेक्ष सम्मेलन कहाँ हुआ?

a. नई दिल्ली में
b. बेलग्रेड में
c. हवाना में
d. काठमांडू में

Q.5. सोवियत संघ ने कौन-सा सैनिक गुट बनाया?

a. नाटो
b. सेन्टो
c. सीटो
d. वारसा सन्धि

Q.6. किस गुट-निरपेक्ष सम्मेलन में नयी अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया?

a. 1961 के बेलग्रेड सम्मेलन में
b. 1964 के कैरो सम्मेलन में
c. 1973 के ऐल्जियर्स सम्मेलन में
d. 1983 के नयी दिल्ली सम्मेलन में

Q.7. तनाव शैथिल्य का दूसरा चरण शुरू करने का श्रेय किसको दिया जाता है?

a. अमरीकी राष्ट्रपति रीगन
b. भारतीय प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी
c. सोवियत राष्ट्रपति गोर्बाच्योव
d. चीनी नेता माओ

Q.8. जी-77 का आशय दुनिया के किन देशों से है?

a. विकसित देश
b. विकासशील देश
c. विकसित एवं विकासशील देश
d. अविकसित देश

Q.9. पाकिस्तान के किस अमरीकी सैनिक गुट में शामिल होने पर नेहरू ने तीखी आलोचना की?

a. नाटो
b. वारसा संधि
c. सीटो
d. सेंटो

Q.10. संयुक्त राष्ट्र का व्यापार व विकास सम्मेलन कब स्थापित हुआ?

a. 1945 में
b. 1950 में
c. 1964 में
d. 1977 में

Q.11. किस देश ने सबसे पहले समाजवादी राष्ट्रकुल छोड़ा?

a. युगोस्लाविया
b. पोलैण्ड
c. अल्बानिया
d. चीन

Political science class 12 chapter 1 MCQ: शीत युद्ध का दौर कक्षा 12 बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर

Q.12. किस देश ने नाटो में अमरीकी नेतृत्व का विरोध किया?

a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. पश्चिमी जर्मनी
d. इटली

Q.13. शीत युद्ध के लिए उत्तरदायी कारण नहीं है :

a. दोनों महाशक्तियों में सैद्धान्तिक मतभेद
b. द्वितीय मोर्चे का प्रश्न
c. युद्धकालीन निर्णयों का अतिक्रमण
d. वर्साय की सन्धि

Q.14. द्विध्रुवीय विश्व व्यवस्था में पूर्वी गठबन्धन का नेतृत्व किसने किया था?

a. ग्रेट ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. अमेरिका
d. सोवियत संघ

Q.15. गुटनिरपेक्षता की नींव रखने में किस भारतीय नेता का प्रमुख योगदान था?

a. महात्मा गाँधी
b. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
c. जवाहरलाल नेहरू
d. सरदार पटेल

Q.16. प्रथम गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के अध्यक्ष कौन थे?

a. जवाहरलाल नेहरू
b. सुकर्णो
c. अब्दुल नासिर
d. मार्शल टीटो

Q.17. निम्नलिखित में से कौन एक गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के जनक नहीं थे?

a. सुकर्णो
b. मार्शल टीटो
c. पंडित नेहरू
d. अराफात

Q.18. अप्रैल 1949 में निम्न में से कौन-सा संगठन बनाया गया था?

a. नाटो
b. वारसा संधि
c. सेन्टो
d. सीटो

Q.19. इनमें से किसने खुले द्वार की नीति अपनायी?

a. ईरान
b. अमेरिका
c. चीन
d. जापान

Q.20. गुट-निरपेक्ष देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में कब आयोजित किया गया था?

a. 1982
b. 1983
c. 1969
d. 1970

Ans: (1-b) (2-c) (3-c) (4-b) (5-d) (6-c) (7-c) (8-b) (9-c) (10-c) (11-a) (12-b) (13-d) (14-d) (15-c) (16-d) (17-d) (18-a) (19-c) (20-b)

Are you looking for Video lesson?

Join Our YouTube Channel Jharkhand Pathshala