समकालीन विश्व में लोकतंत्र (Democracy in the Contemporary World) » Jharkhand Pathshala

समकालीन विश्व में लोकतंत्र (Democracy in the Contemporary World)

समकालीन विश्व में लोकतंत्र: इस अध्याय में आप लोकतंत्र के विषय में पढ़ेंगे। लोकतंत्र के होने और न होने से किसी भी देश में क्या प्रभाव पड़ता है तथा कुछ देशो में लोकतंत्र को लेकर किस प्रकार संघर्ष हुए यह सब आप इस अध्याय में अध्ययन करेंगे।

समकालीन विश्व में लोकतंत्र महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

आयेंदें, चीले के राष्ट्रपति:

  • आयेंदें चीले के राष्ट्रपति तथा चीले की सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे उन्होंने ‘पोपुलर यूनिटी’ नामक गठबंधन का नेतृत्व किया था।
  • आयेंदें ने राष्ट्रपति चुने जाने के बाद गरीबों और मजदूरों के फायदे वाले अनेक कार्यक्रण किये थे। इनमे शिक्षा प्रणाली में सुधार, बच्चों को मुफ़्त दूध बांटना और भूमिहीन किसानों को जमीन बांटने के कार्यक्रम शामिल थे।
  • उनका राजनीतिक गठबंधन विदेशी कंपनियों द्वारा देश से तांबा जैसे प्राकृतिक संपदा को बाहर ले जाने के खिलाफ था। उनकी नीतियों को मुल्क में चर्च, जमींदार लोग और आमिर लोग पसंद नहीं करते थे।
  • 11 सितंबर 1973 को फौज ने उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया और उनकी हत्या कर दी।

चीले और सैनिक शासन

  • 11 सितंबर 1973 को नौसेना के एक समूह ने चीले के बंदरगाह पर कब्जा कर लिया। जब रक्षा मंत्री अपने कार्यालय पँहुचे तों सेना के लोगों ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना पद छोड़ने को कहा पर आयेंदें ने इनकार कर दिया।
  • फौज ने राष्ट्रपति के घर को बम से उडा दिया और उसकी हत्या कर दी। इस बगावत की अगुवाई ऑगस्तो पिनोशों ने किया। तख्तापलट के बाद पिनोशों मुल्क के राष्ट्रपति बन गए। सरकार ने आयेंदे और लोकतंत्र के समर्थकों का दमन किया।
  • चीले के वायुसेना के प्रमुख जनरल अल्बर्टो बैशेले को भी गिरफ्तार का लिया गया। जेनरल अल्बर्टो बैशेले की पत्नी और बेटी को भी जेल में डालकर काफी प्रताड़ित किया।

पोलैंड में लोकतंत्र

  • पोलैंड में साम्यवादी दल का शासन था जिसका नेतृत्व करता जारूसेलसकी था। वहाँ पर किसी अन्य राजनीतिक दल को राजनीति में हिस्सा लेने का अधिकार नही था। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जेल में डाल दिया जाता था।
  • पोलैंड में एक बार एक क्रेन चालक महिला को काम से निकाल दिया गया था जिसके कारण मजदूर उसको वापस काम पर रखने के लिए हड़ताल शुरू कर दिया। सरकार के अनुसार यह हड़ताल गैर कानूनी था। यह हड़ताल बढ़ता गया।
  • जल्द ही इस हड़ताल में एक एलेक्ट्रिसियन जिसे काम से बाहर निकाल दिया गया था, वह भी शामिल हो गया और इसका नेतृत्व करने लगा। अंततः सरकार को घुटने टेकने पड़े।
  • इस हड़ताल के परिणाम स्वरूप एक नया मजदूर संघ ‘सोलिडेटरी’ की स्थापना हुई। सरकार और मजदूर संघ के बीच 21 सूत्री समझौता हुआ।
  • अक्टूबर 1990 में पोलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम बार निर्वाचन हुए। इस निर्वाचन में एक से अधिक दलों को हिस्सा लेने की इजाजत थी। लेक वालेशा पोलैंड के राष्ट्रपति चुने गए।

चीले और लोकतंत्र

  • पीनोशो का सैनिक शासन 1998 में समाप्त हो गया।
  • जेलरल बैशेल की बेटी मिशेल बैशेल 26 जनवरी को चीले की राष्ट्रपति बनी थी वह पेशे से एक डॉक्टर और लातिनी अमरीका में रक्षा मंत्री के पद पर आनेवाली पहली महिला थी।

लोकतंत्र की दो विशेषताएं

  • लोकतांत्रिक सरकार में सिर्फ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार ही देश में शासन करती है।
  • लोगों को अभिव्ययक्ति की आजादी, संगठन बनाने और विरोध करने की आजादी होती है।

समकालीन विश्व में लोकतंत्र महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • 1893 में न्यूजीलैंड एक मात्र ऐसा देश था जहां सार्वभौमिक मताधिकार स्थापित हुआ।
  • 1957 में घाना ब्रिटिश उपनिवेश से मुक्त हुआ।
  • 1991 में सोवियत संघ बिखर गया। इसमे कुल 15 गणराज्य थे जो सोवियत संघ के विघटन के बाद स्वतंत्र राष्ट्र बने।
  • 1948 में म्यांमार आजाद और और यहाँ भी लोकतंत्र स्थापित हुआ परंतु 1962 में वहाँ सैनिक तख्तापलट से लोकतंत्र का अंत हो गया।
  • गठबंधन: लोगों, संगठनों, पार्टियों या राष्ट्रों का एकजुट होना। यह गठबंधन अस्थायी होता है या सुविधाजनक रहने तक ही बना रहता है।
  • तख्तापलट: किसी सरकार को अवैधानिक तरीके से अचानक अपदस्थ करने को तख्तापलट कहते है। यह हिंसक हो सकता है और नही भी।
  • उपनिवेश: किसी दूसरी शंसन व्यवस्था के राजनीतिक नियंत्रण में रहने वाला क्षेत्र।
  • मार्शल लॉ: सैना द्वारा प्रशासन और न्यायपालिका को अपने नियंत्रण में लेने के पश्चात लागू कायदे कानून।
  • वीटो: किसी व्यक्ति, पार्टी, या राष्ट्र को प्राप्त यह अधिकार कि वह किसी कानून को अपने बल पर रोक सकता है। वीटो किसी निर्णय को रोकने का असीमित हक देता है, उसे लागू करना है या नहीं। वीटो ‘लातिनी’ भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है- ‘मैं मना करता हूँ’।

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

Q.1. इनमे से किस्से लोकतंत्र के विस्तार में मदद नहीं मिलती?
(a) लोगों का संघर्ष
(b) विदेशी शासन द्वारा आक्रमण
(c) उपनिवेशवाद का अंत
(d) लोगों की स्वतंत्रता की चाह
Ans: विदेशी शासन द्वारा आक्रमण

Q.2. आज की दुनिया के बारे में इनमे से कौन स कथन सही है ?
(a) राजशाही शासन की वह पद्धति है जो अब समाप्त हो गई है।
(b) विभिन्न देशों के बीच संबंध अब कहीं ज्यादा लोकतांत्रिक है।
(c) आज पहले के किसी दौर से ज्यादा देशों में शासकों का चुनाव के द्वारा हो रहा है।
(d) आज दुनिया में सैनिक तानाशाह नहीं रह गए है ।
Ans: आज पहले के किसी दौर से ज्यादा देशों में शासकों का चुनाव के द्वारा हो रहा है।

Q.3. निम्नलिखित वाक्यांशों में से किसी एक का चुनाव करके इस वाक्य को पूरा कीजिए। अन्तराष्ट्रिय संस्थाओ में लोकतंत्र की जरूरत है ताकि……
(a) आमीर देशों की बात का ज्यादा वजन रहे।
(b) विभिन्न देशों की बात का वजन उनकी सैन्य शक्ति के अनुपात में हो।
(c) देशों को उनकी आबादी के अनुपात में सम्मान मिले।
(d) दुनिया के सभी देशों के साथ समान व्यवहार हो।
Ans: दुनिया के सभी देशों के साथ समान व्यवहार हो।

Q.4. गैर लोकतांत्रिक शासन वाले देशों को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के आधार पर इस कथन के पक्ष में तर्क कीजिए।
Ans: गैर लोकतांत्रिक शासन वाले देशों को निम्नलिखित मुश्किलों का सामना करना पड़ता है:

  • गैर लोकतांत्रिक शासन वाले देशों में जनता अपने शासक का चुनाव खुद नहीं करती है। जिस कारण जनता में सरकार के प्रति असंतुष्टि रहती है।
  • लोगों को अपने विचार प्रकट करने, राजनैतिक संगठनों का निर्माण करने, विरोध करने तथा राजनैतिक कार्यवाही करने की स्वतंत्रता प्राप्त नहीं होती है। जिस कारण लोगों में विरोध की भवना होती है।
  • उन्हे व्यापारिक संघ बनाने तथा हड़ताल करने के अधिरकर नहीं होते है।

Q.5. जब सैना लोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फैंकती है तों सामान्यतः कौन- कौन सी स्वतंत्रताए छिन ली जाती है?
Ans: जब सैना लोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फैंकती है तों सामान्यतः निम्नलिखित स्वतंत्रताए छिन ली जाती है:

  • सैना के हाथों में देश की सारी शक्ति आ जाती है। लोग उन्हे कुछ बोल या पूछ नहीं सकते है।
  • लोगों की भाषण देने या अभिव्यक्ति तथा विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता छीन ली जाती है।

अन्य संबंधित आर्टिकल